Nios Solved Practical File
आज आप जानेंगे की आप Nios प्रैक्टिकल फ़ाइल किस तरह बना सकते है स्टेप बाई स्टेप | इसके लिए किन -किन चीजो की आवश्यक्ता है और आप कंहा से इसे बना सकते हो |यह जानकारी दसवी / बारहवी दोनों कक्षों के लिए है |
प्रैक्टिकल बनाने से पहले सबसे महत्वपूर्ण बात यह जानना होता है की आपके पास जो भी विषय है उनमे से आपको कितने विषयों के लिए प्रैक्टिकल फ़ाइल बनानी है | तो ऊपर दिए चार्ट में वो सभी विषय दिए गए है जिसमे 10th और 12th के स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल बनाना होता है | आपके पास जो भी विषय है आप इस चार्ट में देख सकते है की आपको किस विषय का प्रैक्टिकल बनाना है |
प्रैक्टिकल फ़ाइल बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक हार्ड कवर वाली एक फ़ाइल की आवश्यक्ता होगी जैसे की ऊपर चार्ट में दिखाया गया है |
जैसा की आप जानते है की प्रैक्टिकल की बात हो रही है तो आपको एक साइड लाइन और एक साइड प्लेन पेज वाली फ़ाइल में अपना प्रैक्टिकल तैयार करना है |
सबसे पहले आपको अपना फ्रंट पेज तैयार करना है जिस पर आपको अपनी कुछ जानकारी लिखनी है जैसे की आपका नाम , कक्षा , एनरोलमेंट न. , स्टडी सेण्टर कोड , विषय का नाम , सेशन , मोबाईल न. इत्यादि
इसके बाद आपको एक (स्वीकृति ) acknowledgment और( प्रमाण पत्र ) पेज बनाना होता है|
इसके बाद आपको विषय सूची ( index ) बनाना होता है | (index) बनाना बहुत जरुरी है |
कैसे बनाते है practical इस वीडियो में देखे
अभी जो जनवरी फरवरी में एग्जाम होने वाले है उनके लिए प्रैक्टिकल और थ्योरी के एग्जाम्स की तिथि ऊपर चार्ट में दी हुई है |
प्रैक्टिकल 15 जनवरी 2021 से 25 जनवरी 2021 के बीच है | और
थ्योरी 22 जनवरी 2021 से 15 फरवरी 2021 तक है
अप्रैल 2021 में एग्जाम देने वाले बच्चो के लिए प्रैक्टिकल की तिथियाँ इस प्रकार है जैसे ऊपर चार्ट में दिखाया गया है |
11 -मार्च से 25 मार्च के बीच आपको आपके विषय के अनुसार प्रैक्टिकल देने जाना है
अक्टूबर 2021 में एग्जाम देने वाले बच्चो के लिए प्रैक्टिकल की dates यह है |
15 सितम्बर से 25 सितम्बर के बीच
प्रैक्टिकल एग्जाम देने से पहले यह सुनिश्चित कर लेना बहुत आवश्यक है की आपके पास प्रैक्टिकल का एडमिट कार्ड / हॉल टिकट है या नहीं यदि आपके पास हॉल टिकट नहीं है तो आप प्रैक्टिकल नहीं दे सकते |
प्रैक्टिकल का एग्जाम आपको आपके स्टडी सेंटर पे जाके देना होता है |
प्रैक्टिकल एग्जाम देने का समय
2 pm बजे के बाद ही होता है जैसा की ऊपर चार्ट में बताया गया है
प्रैक्टिकल एग्जाम में आपसे ओरल लिखित प्रश्न पूछे जाते है तथा आपके द्वारा बनाई गई फ़ाइल को जमा किया जाता है जिसके आधार पर आपको अंक दिए जाते है |
Solved Practical Download करने के लिए क्लिक करें | Click here
2 Comments
Hii
ReplyDeletesir apki website pr 12th economic ki practice file nhi h kahan se purchase kru ?
ReplyDelete